Site icon Akclivenews18

समाजवादी पार्टी ने मनाया परिनिर्वाण दिवस

आजमगढ़।

अंबेडकर पार्क में परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुँचकर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबीता चौहान, विधायक पूजा सरोज, विधायक संग्राम यादव सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा प्रभारी अभिषेक यादव ने (SIR) बेलइसा बाजार स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया ।

इस अवसर पर नेताओं ने बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने तथा संविधान की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।

Exit mobile version