Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ BJP कार्यालय पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान जिला योजना/ समिक्षा बैठक सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर अपने सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी नेता विधायक सांसदों को गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रम में जनता के सहयोग के लिए लगाया है। आप सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी मंडल प्रवासी गांव, मोहल्ले में जाकर इस कार्य को पूरा करवाने कार्य कर रहे हैं। आप सभी आगामी 10 दिसम्बर तक इस काम को पूरा करेंऔर साथ ही यह सुनिश्चित करें की किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूट न जाए । सबक फार्म भरवाने में मदद करें ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, सुनील गुप्ता, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, राम दर्शन यादव, सतेन्द्र राय, शिवना सिंह, नन्हकूराम सरोज, हरिवंश मिश्रा, अजय सिंह ,पवन सिंह मुन्ना, नागेन्द्र पटेल, आनन्द सिंह , पूनम सिंह, अभिषेक सिंह पारस यादव, दिवाकर सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, विभा बर्नवाल ,विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा शोभित श्रीवास्तव पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version