Site icon Akclivenews18

महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ अंबेडकर पार्क पहुँचीं डॉ. गीता, अर्पित की बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आजमगढ़।

महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बसपा विधानसभा मेंहनगर की जिला पंचायत सदस्य डॉ. गीता ने रविवार को लखनऊ स्थित भव्य अंबेडकर पार्क पहुँचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान योगदान को याद किया।डॉ. गीता ने कहा कि बाबा साहेब न सिर्फ संविधान निर्माता थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समता, शिक्षा और मानवाधिकारों के सबसे बड़े पैरोकार भी थे। उनका संघर्ष आज भी समाज को प्रेरित करता है और हमें यह याद दिलाता है कि समान अधिकार और अवसर ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, महिलाओं का सशक्तिकरण, वंचित वर्गों का उत्थान और शिक्षा का प्रसार—ये सभी मूल्य बाबा साहेब की सोच का केंद्र रहे हैं। डॉ. गीता ने आह्वान किया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। महापरिनिर्वाण दिवस के इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Exit mobile version