Site icon Akclivenews18

जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

यूपीए चेयरपर्सन एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ द्वारा महिला अस्पताल, आज़मगढ़ में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।

कांग्रेसजन ने रोगियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और सोनिया गांधी के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं सेवाभाव की सराहना की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा—

“सोनिया जी ने सदैव करुणा, सेवा और समर्पण की राजनीति को आगे बढ़ाया है। उनके जन्मदिवस पर ज़रूरतमंदों की सेवा करना हम सबके लिए सौभाग्य है। कांग्रेस पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।”

फल वितरण के दौरान रियाजुल हसन, राहुल राय, गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, तेज बहादुर यादव, बेलाल बेग, चंद्रपाल यादव, शीला भारती, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू मौर्य, प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version