Site icon Akclivenews18

सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आजमगढ़ दौरे को लेकर पुलिस लाइन में उच्चस्तरीय ब्रीफिंग

संवाददाता – शरफुद्दीन आज़मी

आजमगढ़।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित आजमगढ़ दौरे के मद्देनज़र पुलिस लाइन, आजमगढ़ में एक उच्चस्तरीय ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में वीवीआईपी आगमन के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत, सुरक्षित एवं पूर्ण नियंत्रण में बनाए रखने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि—

1. सभी ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी एवं सतर्कता सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहे।

2. यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की भीड़, जाम या अव्यवस्था न होने पाए।

3. सुरक्षा घेरा, एस्कॉर्ट मूवमेंट, रूट डाइवर्जन और स्टैटिक ड्यूटी में तैनात पुलिस बल पूर्ण अनुशासन और प्रोफेशनल अंदाज में कार्य करें।

4. जनता से शालीनता व संवेदनशीलता के साथ व्यवहार कर पुलिस की सकारात्मक छवि को प्रदर्शित करने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग के बीच दृढ़ समन्वय कायम रखते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग में जनपद के राजपत्रित एवं अराजपत्रित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में एसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुनः स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जनपद की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था पूरी तत्परता, शुचिता एवं निष्ठा के साथ संचालित की जाए।

Exit mobile version