Site icon Akclivenews18

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट चौराहा पर नगर पालिका द्वारा बनाये गये रैन बसेरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

रैन बसेरा में तकिया, कंबल एवं गद्दे की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए- जिलाधिकारी

रैन बसेरे मे गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए-जिलाधिकारी

बगल की खुली नाली को ढकवाया जाए-जिलाधिकारी

रैन बसेरा की नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए- जिलाधिकारी

(कार्यालय आजमगढ़)

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट चौराहा पर नगर पालिका आजमगढ़ द्वारा ठंड से बचाव हेतु बनाये गये रैन बसेरा स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिया कि बेडशीट साफ एवं सूती कपड़े का रखें। उन्होंने कहा कि तकिया, कंबल, गद्दे की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि रैन बसेरे में गर्म पानी एवं अलाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होने खुली नाली को ढकवाने एवं पानी की सीलिंग की मरम्मत/पेंट कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि रैन बसेरा के प्रवेश द्वार की सफाई करायी जाए। उन्होने निर्देश दिया कि रैन बसेरा में कंबल को मोटा या डबल करना सुनिश्चित करें।

Exit mobile version