कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ परिसर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जोकि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित की गईI। इस आयोजन में तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें भविष्यवादी खेती, रोबोटिक हार्वेस्टर, हाइड्रोपोनिक्स, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती सहित उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया था। ये सभी मॉडल सस्य विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ टी पांडियाराज के नेतृत्व में बनाए गए प्रदर्शनी के दौरान प्रभारी अधिष्ठाता विनय कुमार सिंह, सभी संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित थे
कृषि महाविद्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी
