Site icon Akclivenews18

DIG आजमगढ़ द्वारा फूलपुर कोतवाली का अचानक आकस्मिक निरीक्षण

DIG आजमगढ़ द्वारा फूलपुर कोतवाली का अचानक (आकस्मिक) निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की खबर मिलते ही कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के समय थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव अवकाश पर पाए गए। उनकी अनुपस्थिति में कोतवाली की कमान वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद संभाल रहे थे। बताया गया कि DIG के आगमन की सूचना मिलते ही वे क्षेत्र में भ्रमण पर थे और तुरंत भागते हुए कोतवाली पहुंचे।

DIG सुनील कुमार सिंह ने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया, जहां दर्ज सभी शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। इसके बाद वे प्रभारी कक्ष पहुंचे और वहां भी अभिलेखों व व्यवस्थाओं की जांच की।

इसके उपरांत DIG सुनील कुमार सिंह जन-सुनवाई कक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने एक-एक कर पीड़ितों व शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान अधिकांश शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान होता हुआ पाया गया।

DIG द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के आदेश दिए गए

Exit mobile version