Site icon Akclivenews18

AGM हॉस्पिटल में फ्री रोग कैम्प, Dr. शाजिया ने दी निःशुल्क स्त्री रोग ओपीडी सेवाएं

आजमगढ़ | स्वास्थ्य सेवा की सराहनीय पहल

महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक सराहनीय कदम के तहत AGM हॉस्पिटल हार्ट केयर सेंटर में फ्री रोग कैम्प का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr. शाजिया (M.D.) द्वारा मरीजों की जाँच एवं परामर्श पूरी तरह निशुल्क प्रदान किया गया।

Dr. शाजिया द्वारा प्रतिदिन ओपीडी सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं, जिसका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। इस अवसर पर महिलाओं एवं आम नागरिकों के लिए निशुल्क ओपीडी के साथ RBS, लिपिड प्रोफाइल एवं HbA1C जैसी महत्वपूर्ण जाँच सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे मधुमेह, हृदय रोग एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान संभव हो सकी।

यह फ्री रोग कैम्प AGM हॉस्पिटल हार्ट केयर सेंटर, पॉलिटेक्निक चौराहा, हर्रा की चुंगी, आजमगढ़ में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में Dr. शाजिया एवं AGM हॉस्पिटल की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Exit mobile version