Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ कोहरा एवं रात्रि में कम दृश्यता के कारण चला रिफ्लेक्टर टेप अभियान

आजमगढ़ शासन के निर्देशानुसार संचालित *ZFD (Zero Fatality Drive)* कार्यक्रम के अंतर्गत कोहरा एवं रात्रि में कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सठियांव चीनी मील* परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार, क्षेत्राधिकारी श्रीमती आस्था जयसवाल, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर* एवं *यातायात पुलिस* द्वारा चीनी मील पर आने वाले वाहनों (विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉली) पर *रिफ्लेक्टर टेप* लगाए गए, जिससे कोहरे एवं रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान चीनी मील में आने वाले *किसानों एवं वाहन चालकों* को यातायात नियमों के पालन, रिफ्लेक्टर टेप व लाइट के प्रयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया।

आजमगढ़ पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु *ZFD कार्यक्रम* के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार चलाये जायेगें।

बाइट डॉ अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक

Exit mobile version