आजमगढ़।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे NH-254 पर भोर में लगभग 4 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि इको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अलीपुर, थाना सरधना, जिला मेरठ निवासी लोग इको कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे NH-254 पर इको कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व मृतकों को अपने कब्जे में लेकर जिला मंडलीय चिकित्सालय, आजमगढ़ पहुंचाया। जहां डोली पत्नी विशेष, अंशिका पुत्री विशेष, कार्तिक पुत्र विशेष तथा सत्या (अज्ञात चालक) को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया।
हादसे में एक्स पुत्र विशेष, विशेष पुत्र ओमवीर तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और झपकी को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

