Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ : सेवानिवृत्त शिक्षिका अंबिका देवी चौधरी का निधन, दोहरीघाट में हुआ अंतिम संस्कार

आजमगढ़।

जनपद आजमगढ़ की ग्राम पंचायत ककरहटा निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका अंबिका देवी चौधरी का हृदय रोग के कारण निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था, जहाँ इलाज के दौरान सांस संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर दिनांक 17 दिसंबर 2025 को सायं लगभग 4:00 बजे उनका दुखद निधन हो गया।

स्वर्गीय अंबिका देवी चौधरी पंचायत विभाग में अटैच कर्मचारी विपिन कुमार चौधरी की माता थीं। उनके निधन की खबर से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को उनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट (जनपद मऊ) में वैदिक रीति-रिवाज के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर

जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव,

जिला महामंत्री ओंकार नाथ,

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया,

जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव,

दिनेश कुमार यादव,

विपिन कुमार चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Exit mobile version