Site icon Akclivenews18

फूले बाई पॉलिटेक्निक में महोत्सव से पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीण सफाई कर्मियों ने संभाली कमान

आजमगढ़। फूले बाई पॉलिटेक्निक कॉलेज, आजमगढ़ में आगामी 24 दिसंबर को प्रस्तावित महोत्सव कार्यक्रम को लेकर स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेशानुसार तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के आदेश व देखरेख में पॉलिटेक्निक कॉलेज तक जाने वाली सड़क के दोनों पटरी पर घास की कटाई, झाड़ू लगाना तथा दवा का छिड़काव कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कॉलेज परिसर व टेंट के आसपास भी व्यापक साफ-सफाई की गई।

अभियान के दौरान आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वर्तमान में फैल रहे विभिन्न रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

सफाई अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, ब्लॉक मंत्री बाबूराम, सेक्टर प्रभारी अनिल मौर्य, महेश कुमार यादव, अभय चौहान, वीरेंद्र कुमार, बृजेश यादव, राजबहादुर चौधरी, उमेश यादव, रामाश्रय कुमार, इरशाद, राधेश्याम मौर्य, श्री कृष्णा यादव, श्री कृष्ण कुमार, एहसान, रियाजुद्दीन, जान मोहम्मद, मोहम्मद असलम, महेंद्र शर्मा, दिलदार, राम जागृति प्रसाद, प्रमोद, जावेद, अजय मौर्या, शिवकुमार, संजय कुमार, सुनील यादव, सभाजीत यादव, महादेव यादव, रामसमउज, सुनील कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह अभियान महोत्सव के सफल आयोजन के साथ-साथ जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल है

Exit mobile version