Site icon Akclivenews18

विशेष स्वच्छता अभियान से गांवों को रोगमुक्त बनाने की पहल चकगोरया में श्रद्धांजलि स्थल व आसपास चला सफाई अभियान

संवाददाता, आजमगढ़।

जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशानुसार आजमगढ़ के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य संचारी रोगों पर नियंत्रण तथा गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाना है।

इसी क्रम में शुक्रवार को विकासखंड पल्हनी के राजस्व ग्राम चकगोरया में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल के परिसर सहित सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़ू लगाई गई तथा नालियों की गहन सफाई की गई।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि अपने गांव, हाट-बाजार, टोला व मोहल्लों को साफ रखें, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके।

“स्वच्छ रहेगा गांव, सुंदर बनेगा समाज” के नारे के साथ अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया।

ग्राम प्रधान की देखरेख में चलाए गए इस अभियान में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस अवसर पर गुलाब चौरसिया व अभय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version