आजमगढ़।
शहर में सर्दी के मौसम को देखते हुए तिब्बती बौद्धिस्ट मार्केट का एक नंबर से भव्य शुभारम्भ किया गया। यह मार्केट बच्चा बाबू पेट्रोल पम्प के पास, एलवल क्षेत्र में लगाया गया है, जहां पहले ही दिन से ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
मार्केट के प्रधान स्वांग व माया ने बताया कि इस बार मार्केट में कुल 17 दुकानें लगाई गई हैं, जिनमें स्वेटर, जैकेट, मफलर, शाल व उलेन कार्डिगन जैसे उच्च गुणवत्ता के ऊनी वस्त्र उचित दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी उत्पाद शुद्ध तिब्बती ऊन से तैयार किए गए हैं, जो ठंड से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
उन्होंने बताया कि मार्केट की खास बात फिक्स्ड प्राइस (एक दाम) नीति है, जिससे ग्राहकों को बिना मोलभाव के पारदर्शी और सस्ता सामान मिल रहा है। तिब्बती बौद्धिस्ट मार्केट सप्ताह के सभी दिनों में खुला रहेगा, जिसमें रविवार भी शामिल है।
ग्राहकों का कहना है कि एक ही स्थान पर इतनी विविधता और उचित दामों में ऊनी वस्त्र उपलब्ध होना आम जनता के लिए राहत भरा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से मार्केट में पहुंचकर खरीदारी करने की अपील की है।

