Site icon Akclivenews18

क्रिसमस के अवसर पर विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का विशेष अभियान

आजमगढ़ क्रिसमस डे के अवसर पर जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है स्वच्छता का प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस समय जो तरह- तरह के रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए विशेष साफ-सफाई ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा करते हुए जिससे कि रोगों पर नियंत्रण पाया जाए आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत लछिरामपुर में नाली की सफाई करते हुए झाड़ू लगाते हुए कचरा हटाते हुए इसी तरह जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जिससे कि रोगों पर नियंत्रण पाया जाए स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान किया जा रहा है संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत साफ सफाई करते हुए गुलाब चौरसिया अभय चौहान बबीता आदि लोग मौजूद रहे ग्राम पंचायत लछिरामपुर विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़

Exit mobile version