Site icon Akclivenews18

संचारी रोग रोकथाम को लेकर आजमगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने संभाली मोर्चा

आजमगढ़।

स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वस्थ समाज की नींव भी। इसी उद्देश्य को लेकर जनपद आजमगढ़ में संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेशानुसार विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में संचालित किया जा रहा है।

वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा निरंतर साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, जिससे रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

इसी क्रम में दिनांक 29 दिसंबर 2025 को राजस्व ग्राम चकगोरया (विकासखंड पल्हनी) की मलिन बस्ती में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई, झाड़ू लगाकर गंदगी हटाने तथा कचरे के निस्तारण का कार्य किया गया। अभियान ग्राम प्रधान की देखरेख में संपन्न हुआ, जहां ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया।

अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पूरे जनपद में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ग्राम पंचायतें स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बन सकें। आज के स्वच्छता अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास साफ-सफाई रखकर स्वस्थ जीवन की दिशा में योगदान दें।

Exit mobile version