ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एशोसिएशन के माध्यम से लगभग 140 ग्रामीण चिकित्सको को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे मे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
रिपोर्ट- डा.बीरेन्द्र सरोज
आजमगढ / ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एशोसिएशन के माध्यम से लगभग 140 ग्रामीण चिकित्सको को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे मे आजमगढ जनपद के प्रतिष्ठित होटल मे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में आजमगढ, मऊ, बलिया , अम्बेडकर नगर, जौनपुर सहित आस पास के ग्रामीण चिकित्सको ने शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के कार्यो तथा टीवी रोगियों को डाट्स पद्धति से इलाज के बारे में जानकारी दी गई साथ ही प्रारंभिक लक्षण दो हफ्ते की खांसी टीबी हो सकती कि जानकारी के संबंध में बलगम जांच कराये जाने के बाद अन्य बातों की भी जानकारी दी गई। आए प्रतिभागियो को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को इस बात पर जोर दिया गया कि वह शुरूआती लक्षणों पर ही सीधे स्वास्थ्य केन्द्रों पर लोगों को भेजें। प्रशिक्षण कार्यशाला को मुख्य अतिथि डॉक्टर नीतिश यादव न्यूरो एमबीबीएस एमडी न्यूरोसाइकाइट्रिक गुप्त रोग के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिए डॉ संदीप कुमार एमबीबीएस एमडी मेडिसिन ठंड के मौसम को देखते हुए ब्लड प्रेशर बढ़ने एवं हार्ट डिजीज की समस्या बढ़ जाती है इस विषय पर पूरी तरह प्रशिक्षण दिए – डॉक्टर ए.के. यादव एमबीबीएस एमएस ऑर्थो जन्म से बच्चों में हड्डी की समस्याएं एवं बुजुर्ग और कम उम्र में जोड़ दर्द पर प्रशिक्षण दिए आजमगढ के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे ग्रामीण चिकित्सक के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एशोसिएशन के कोर कमेटी के सदस्यो द्वारा प्रति वर्ष MBBS MD , MS आदि चिकित्सको को आमंत्रित करके नई-नई बीमारियों के बारे मे जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया जाता है मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने किया प्रदेश सचिव संतोष शर्मा जी ने आए हुए सभी चिकित्सकों को हमेशा जागरूक रहकर ट्रेनिंग लेने के लिए सुझाव दिए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सरोज ने संबोधित करते हुए बताया कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है जो की कई जिलों में कार्य कर रहा है एवं प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादा जिले में ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जाता है एवं साथ मे प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाता है इस मौके पर जिला अध्यक्ष गाजीपुर डॉक्टर यशवंत कुमार मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र यादव जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर विनोद शर्मा जिला सचिव डॉक्टर वी.के सिंघम जिला अध्यक्ष लालगंज डॉक्टर कैलाश सरोज जिला महासचिव डॉक्टर ओ. पी. सरोज ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेश मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष डॉ डी.के प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर सी. बी. सरोज लालगंज जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर संतोष सरोज प्रदेश उप सचिव डॉक्टर एस. के तिवारी आजमगढ़ जिला प्रवक्ता अनुराग गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता कोर कमेटी सदस्य विनोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

