Site icon Akclivenews18

आजमगढ़: नए साल की नई शुरुआत, चलो चलाएं सफाई अभियान

2026 के नए साल में नए आगाज़ और नई शुरुआत के संकल्प के साथ “स्वच्छ रहे भारत हमारा” के नारे को साकार करने के लिए आजमगढ़ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई, ताकि हमारा वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण सफाई कर्मचारी निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जगह-जगह साफ-सफाई अभियान चला रहे हैं, जिससे मेरा देश, मेरा प्रदेश स्वच्छ और सुंदर बन सके।

संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत एकरामपुर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ठेला लगाकर कूड़ा उठाया गया, झाड़ू लगाई गई तथा नालियों की विधिवत सफाई की गई।

आज के इस सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version