Site icon Akclivenews18

झारखण्ड सरकार में ASO बने शैलेष प्रताप पाण्डेय, आजमगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

आजमगढ़।

जनपद के पाण्डेय बाजार, आजमगढ़ निवासी शैलेष प्रताप पाण्डेय, पुत्र श्री अखिला नन्द पाण्डेय, का चयन झारखण्ड सरकार में असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी (ASO) पद पर होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इज़हार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर परिवार के सदस्य—

माता पुष्पा पाण्डेय,

पत्नी सीमा पाण्डेय,

भाई शैलेन्द्र प्रताप पाण्डेय,

सुप्रिया पाण्डेय,

बच्चे तनिष्का, ईशानी, ईशान,

तथा बहन पूजा पाण्डेय मौजूद रहीं।

वहीं मित्रों में दीपेंद्र सोनकर, विजय, अमित सिंह सहित अन्य लोगों ने भी बधाई देते हुए इसे आजमगढ़ जनपद के लिए गौरव की बात बताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शैलेष प्रताप पाण्डेय की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Exit mobile version