Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ देवगांव पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए।

दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बदमाशों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। इस घटना को लेकर आसपास के क्षत्रों में काफी चर्चा रही।

Exit mobile version