आजमगढ़।
संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से शासन की मंशा के अनुरूप जनपद आजमगढ़ में व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेशानुसार विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार साफ-सफाई की जा रही है।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में झाड़ू लगाकर, नालियों की सफाई कर तथा कचरा हटाकर गांवों को स्वच्छ बनाने में जुटे हुए हैं। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है कि साफ-सफाई अपनाकर ही रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
इसी क्रम में दिनांक 05 दिसंबर 2026 को जिलाधिकारी आवास के पीछे स्थित काशीराम आवास परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जहां कचरा हटाया गया, झाड़ू लगाई गई एवं नालियों की गहन सफाई की गई।
पूरे जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप निरंतर स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने संकल्प लिया है कि स्वच्छ भारत बनाना है, स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाना है। यह अभियान ग्राम प्रधानों की देखरेख में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
स्थान – जिलाधिकारी आवास के पीछे, काशीराम आवास, जनपद आजमगढ़।

