Site icon Akclivenews18

विशेष स्वच्छता अभियान से गांवों को रोगमुक्त बनाने की पहल

आजमगढ़।

शासन एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जनपद आजमगढ़ के विकासखंड पल्हनी अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वर्तमान समय में फैल रहे विभिन्न संक्रामक एवं मौसमी रोगों पर नियंत्रण पाना है।

इसी क्रम में शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देशन में ग्राम पंचायत हीरापट्टी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत व्यापक साफ-सफाई कराई गई। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं जलजमाव वाले स्थानों को साफ किया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर गुलाब चौरसिया ने कहा कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसे अपनाकर ही बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

स्वच्छता अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, जागृति प्रसाद सहित ग्रामीण एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।

Exit mobile version