Site icon Akclivenews18

कोल बाज बहादुर में विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को जागरूक किया गया

आजमगढ़।

आजमगढ़ जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश क्रम में

विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में

विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा है कि “जो काम तुम्हें रोटी देता है, उसे कभी शर्म से न देखें।

मेहनत से कमाया हर टुकड़ा इज्जत से बड़ा होता है।

इसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाते रहिए।

स्वच्छता ही जीवन है।”

संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए

ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार सभी ग्राम पंचायतों में

साफ-सफाई कर रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

आज दिनांक 8 जनवरी 2025 को

ग्राम पंचायत कोल बाज बहादुर में

ग्राम प्रधान के देखरेख में नालियों की सफाई,

कूड़ा निस्तारण और झाड़ू-पोंछा के माध्यम से

आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान में गुलाब चौरसिया, मोहम्मद असलम, अभय चौहान, श्री कृष्णा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सभी का मानना है कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे नियमित अपनाना चाहिए।

यह अभियान पूरे जनपद में निरंतर जारी रहेगा,

जिससे रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके और ग्रामीण क्षेत्र स्वस्थ बने रहें।

Exit mobile version