Site icon Akclivenews18

मकर संक्रांति के शुभ और पावन अवसर पर सतीश तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा कंबल वितरण किया गया

मकर संक्रांति के शुभ और पावन अवसर पर सतीश तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा कंबल वितरण किया गया

संवाददाता हामिद अली
गोण्डा मकर संक्रांति के शुभ और पावन अवसर पर सतीश तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट संचालन अखिलेश तिवारी और अभिषेक तिवारी कुशल नेतृत्व में समाज सेवा की एक अनुकरणीय पहल करते हुए गरीब, असहाय एवं वृद्ध बुजुर्गों तथा जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के द्वारा एक मुहिम चलाई गई। की ठंड के वजह से जरूरत मंदों को राहत पहुँचाना और समाज में सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करना । कंबल का कार्यक्रम काफी क्षेत्र में बांटा गया। जैसे बहलोलपुर , पूरे तिवारी, सोनीहरलाल,सोनी कपूर , माँदे,गुलगरिया,गंगापुर,
लक्ष्मणपुर सहित अनेक गांवों में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया रास्ते में रिक्शा चालकों जहाँ बड़ी संख्या में जरूरतमंद बुजुर्गों एवं परिवारों को कंबल वितरित किए गए। कंबल देकर बुजुर्गों का चेहरों पर संतोष, प्रसन्नता और आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला सतीश तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट के संचालन अखिलेश तिवारी ने कहा जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया और आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला और जिससे पूरे आयोजन का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायी बन गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश तिवारी एवं अभिषेक तिवारी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इसी में डॉक्टर राकेश तिवारी ने कंबल देते समय बुजुर्गों का ठंड में बचाव के लिए अपनी राह भी दिया।क्षेत्रवासियों ने इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में भाईचारे, करुणा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। यह कंबल वितरण न केवल सर्दी से सुरक्षा का माध्यम बना, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।निस्संदेह, सतीश तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जो आगे भी इसी समर्पण भाव से जनसेवा करता रहे।इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता विवेक शुक्ला, राजू यादव, शारदा त्रिपाठी,बब्बू तिवारी, दिनेश तिवारी, बृजेश पांडे सोनू शुक्ला , रमेश चंद्र तिवारी, प्रवीण पांडे ,रोहित मिश्रा, सहित और अन्य लोग लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version