
ग्राम सभा विकास नाम पर प्रधान ने किया लाखों का गबन
जिलाधिकारी आजमगढ़ ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के दिये आदेश पर गठित कमेटी नहीं पहुंची गांव में।
ब्लाक तहबरपुर क्षेत्र के ग्राम जमालपुर काजी के प्रधान ने ग्राम विकास के नाम पर इंडिया मार्का हैण्ड पम्प की रिबोर,पोल लाइट,नाली निर्माण,सहित अनेकों मद में बिना कार्य कराए फर्जी बाउचर लगाकर धन निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया जब इस घपले जानकारी हुई और जांच पड़ताल किया गया तो 21लाख 11 हजार 728 रूपये का मामला प्रकाश में आया है।जिसको ग्रामीणों ने अपनी बयान हल्फी में भी दिया। और लिखित 11/9/025 को शिकायत जिलाधिकारी आजमगढ़ से की गयी जिस कार्यवाही व जांच कराने के लिए डीपीआरओ आजमगढ़ को लिखा।इसी संदर्भ में 2 लोगो की कमेटी बनाकर भ्रष्टाचार की जांच आदेश दिया गया। परन्तु जांच कमेटी गांव में न जाकर शिक़ायत करने वालों को जिले पर बुलाकर मामला रफा दफा का दबाव बना रही है।जिसको लेकर शिकायत कर्ताओं में काफी आक्रोश है।प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन जहां भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही बात करती है।वहीं भ्रष्टाचार उजागर होने पर कार्यवाही करने बजाय शिकायतों करने वालों को पड़ताड़ित व धमकी दी जा रही है। जिलाधिकारी आजमगढ़ का ध्यान अपेक्षित है।
अबुल बशर आज़मी पत्रकार
सरायमीर आजमगढ़
