संगठन से ही सत्ता की प्राप्ति; विमल
संवाददाता हामिद अली गोंडा,बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती के 70 वां जन्मदिन डुमरिया डीह सेक्टर मनकापुर विधानसभा में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि राजमणि चौहान जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी ने केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की. विशिष्ट अतिथि राम करन भारती ने सत्ता के लिए संघर्ष पर प्रकाश डाला. पूर्व मंडल कोआरडिनेटर बामसेफ रमेश विमल ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक परिवर्तन, सर्व समाज, शासन प्रशासन, अनुशासन के लिए मायावती को याद किया जाता रहेगा. विधानसभा अध्यक्ष परसुराम ने अध्यक्षता और देवी प्रसाद चौरसिया ने संचालन किया. कार्य क्रम में विधानसभा प्रभारी मनकापुर भारत भूषण, राजकुमार, रमेश कुमार भारती, जैसराज सोनकर, राधेश्याम भारती, पंडित, अजय मिश्र, सुखदेव, लल्लन, वरूण गौतम,शिवप्रसाद, धनीराम सहित उमा, सुनीता, सरिता, सुमन उपस्थित रहे.

