Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ निजामाबाद बार एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का हुआ सपत ग्रहण समारोह सम्पन्न।

ब्यूरो रिपोर्ट अबुल बशर आजमीं 

सरायमीर आजमगढ़। 08/12/23 आजमगढ़ निजामाबाद तहसील सभागार मे बार एसोशिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष रामाश्रय चदुर्वेदी मंत्री रामचेत यादव सहित अन्य पदाधिकारीयो को सपत दिलाई गई एवं पूर्व कमेटी से चार्ज भी लिया। इस भव्य कार्यक्रम मे मंचासीन क्षेत्रीय विधायक आलम बदी मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि सरफराज अहमद नगर पालिका अध्यक्ष आजमगढ़,एवं नगर पंचायत अध्यक्ष निजामाबाद अलाउद्दीन अहमद सहित उपजिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन, तहसीलदार निजामाबाद कमल कुमार सिंह का माला व साल भेट कर कार्यक्रम मे स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान नवागत अध्यक्ष ने कहा की जो जिम्मेदारी हमारे वकील भाईयो ने हमे दी है मै उनके सम्मान और हित के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। तहसील मे फर्जी वकीलो के कार्यशैली को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब मे श्री चदुर्वेदी ने कहा कि ऐ बात मेरे भी संज्ञान मे लायी गई है इस पर विचार विमर्श कर कार्यवाही किए जाने कि बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य रूप से एड0 खलीकुस जमा ,एड0 मो0 अली0, एड0 जफर , एड0 वीर बहादुर राना,एड0 राम उदय यादव मौजूद रहे।

Exit mobile version