Site icon Akclivenews18

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हाफिजपुर में विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

आजमगढ़ संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान जगह-जगह चलाया जा रहा है इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उसे निस्तारण पाने के लिए साफ सफाई करते हुए सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए जिससे कि रोगों पर नियंत्रण पाया जाए आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत हाफिजपुर में रोड के दोनों पटरी पर घास की कटाई करते हुए रोड पर जो पानी लगा है उसको निकलते हुए जिससे कि इस समय जो मच्छर जनित रोगों का प्रकोप चल रहा है उससे निजात पाया जाए इसी तरह ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायत में साफ सफाई कर रहे हैं और सफाई के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं ग्राम प्रधान जी के देखरेख में स्वच्छता अभियान चलाया गया आज के साफ सफाई में जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया सेक्टर प्रभारी रामाश्रय कुमार बृजेश चौहान मुरली यादव लाल बहादुर गिरी विकास प्रजापति रमजान लालजी प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे हाफिजपुर विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़

Exit mobile version