Site icon Akclivenews18

गणतंत्र दिवस से पहले ग्राम पंचायत इकरामपुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

गणतंत्र दिवस को देखते हुए स्कूल के प्रांगण पंचायत भवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष स्वच्छता अभियान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा है जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार जी के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतो में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि विभिन्न रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके

आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत इकरामपुर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के आदेश क्रम में देखरेख में साफ सफाई करते हुए सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए इस समय जो तरह-तरह के रोग का प्रकोप चल रहा है उसे निस्तारण पाने के लिए विशेष साफ-सफाई किया जा रहा है

हम सब ने ठाना है स्वच्छ भारत बनाना है इसी नारे के साथ जगह-जगह अपने ग्राम पंचायत में साफ सफाई करते हुए स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है इसे सभी लोग को अपनाना चाहिए आज के साफ सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया अभय चौहान आदि लोग मौजूद रहे

ग्राम पंचायत इकरामपुर विकासखंड पल्हनी

जनपद आजमगढ़।

Exit mobile version