Site icon Akclivenews18

आजमगढ़। घर मे खुले दरवाज़े को बिपक्षी ने जबरन किया बंद, पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत 

आजमगढ़ जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम हीरापट्टी में पीड़ित अजय कुमार पुत्र मगन प्रजापति का मकान हिरापट्टी मे बना हुआ है जिसमे वह पश्चिम की तरफ अपने घर मे काफ़ी दिनों से दरवाजा खोल रखा है जिसके विरोध मे घर के पीछे रहने वाले पड़ोसी बिपक्षी सुंदर यादव व संजय यादव पुत्र नरायन यादव निवासी ग्राम हीरापट्टी ने अचानक आज जबरन दरवाज़े को बंद कर दिया जिसका विरोध करने पर बिपक्षी मारपीट कर रहे और मारने की धमकी दे रहे है स्थिति बिगड़ती देख पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को देख विपक्षी को समझाने का प्रयास किया, जिसके बावजूद भी विपक्षीगण नहीं माने और दरवाजा बंद कर दिया

वही पीड़ित ने प्रशासन को शिकायती पत्र सौपकर हस्तक्षेप की मांग करते हुए दरवाजा खुलवाने व उचित कार्रवाई की अपील की है। पीड़ित ने शिकायती पत्र मे मामले से संबंधित स्थल की फोटो भी शिकायत के साथ संलग्न की गई है। पीड़ित को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

Exit mobile version