Site icon Akclivenews18

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान

आजमगढ़।

स्वच्छ भारत मिशन, उत्तर प्रदेश पंचायती राज के अंतर्गत ग्रामीण सफाई कर्मचारी साथियों द्वारा जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28 जनवरी 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशानुसार विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि देश, प्रदेश, जनपद, ग्राम पंचायत, हाट-बाजार, टोला-मोहल्ला स्वच्छ एवं सुंदर बने, जिसे साकार करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

इसी क्रम में विकासखंड पल्हनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बाग लखराव में पंचायत भवन के पास ग्राम प्रधान की देखरेख में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा हटाया गया, नालियों की सफाई की गई, घास की कटाई की गई तथा झाड़ू लगाकर परिसर को स्वच्छ किया गया।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए यह संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

आज के स्वच्छता अभियान में जिला अध्यक्ष सी. पी. यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सुनील यादव, अभय चौहान, रामबचन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत बाग लखराव, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।

Exit mobile version