Site icon Akclivenews18

तहबरपुर में सड़क दुर्घटना बाइक सवार को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया

तहबरपुर ब्लॉक के कोटिहार गाँव के पास बाइक सवार सड़क दुर्घटना में हुए घायल को 108 एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया भर्ती

रायसिंहपुर के समीप, कोटिहार गांव की महिला चंदा जिनकी उम्र 32 वर्ष है आज अपने परिजन के साथ मोटर सायकिल से बाजार के लिए निकली ही थीं की अचानक मोटर सायकिल के सामने कुत्ता आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिर पड़े, जिसमें पीछे बैठी महिला चंदा को सर में गंभीर चोट आ गयी.

एक्सीडेंट कि सूचना मिलते है आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और बहुत भीड़ जमा हो गयी, एक्सीडेंट कि खबर लगते ही किसी ने 108 पर कॉल लगाया और तुरंत एम्बुलेंस नंबर UP32EG4590 पर केस असाइनमेंट हुआ, केस असाइनमेंट होते ही एम्बुलेंस स्टाफ EMT उमेश कुमार और पायलट सूर्यभान लोकेशन को कन्फर्म करते हुए एक्सीडेंट सीन पर पहुंचे और मरीज को एम्बुलेंस में बिठाया उसके बाद मरीज को एम्बुलेंस के अंदर ERCP कि सहायता से प्राथमिक उपचार करते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर में भर्ती करवाया.

मरीज के सर में गहरी चोट आने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है, फिर से इसी 108 एम्बुलेंस को केस असाइन हुआ और EMT नें फिर से घायल महिला को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर के जिला अस्पताल में सकुशल भर्ती कराया.

जनता ने इनके इस सराहनीय कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया और प्रशंसा की.

Exit mobile version