Site icon Akclivenews18

यूजीसी सामाजिक न्याय और समता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण निर्णय है, ए.के.नन्द

यूजीसी सामाजिक न्याय और समता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण निर्णय है, ए.के.नन्द

गोंडा,29जनवरी। यूजीसी सामाजिक न्याय और समता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण निर्णय स्वागत मास संगठन करता है। यूजीसी अधिसूचना को कमजोर न करने तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में समता की रक्षा करने के लिए प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय उत्तरदायित्व है। इसी उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए मास संगठन ने निर्धारित प्रावधानों में किसी भी प्रकार का शिथिलीकरण अथवा परिवर्तन शिक्षा में अवसर की समानता के संवैधानिक लक्ष्य को प्रत्यक्ष रूप से क्षति पहुँचाएगा। भारत के संविधान के अनुच्छेद 15(4),15(5)और 46राज्य को यह दायित्व सौंपते हैं कि वह सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गो के शैक्षणिक हितों की रक्षा एवं संवर्धन करे। उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा संस्थान केवल ज्ञान के केंद्र ही नहीं हैं बल्कि सामाजिक परिवर्तन के माध्यम भी हैं। नियामक संरक्षण को कमजोर करने से भेदभाव और वंचित समुदायों को शिक्षण एवं शोध पदों से बाहर किए जाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। उक्त विचार आज यूजीसी के समर्थन में ज्ञापन देते समय मास संगठन के राष्ट्रीय संगठक ए.के.नन्द ने व्यक्त किया। मास संगठन माननीय राष्ट्राध्यक्ष से निम्नलिखित विनम्र निवेदन करता है:- 1-वर्तमान यूजीसी अधिसूचना को कमजोर करने वाले किसी भी दबाव को अनदेखा किया जाए। 2-सभी केन्द्रीय,राज्य और डीम्ड विश्वविद्यालयों में आरक्षण एवं समता सम्बन्धी प्रावधानों का कठोरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। भारतीय गणराज्य का भविष्य ऐसे शिक्षा तंत्र पर निर्भर करता है जो न्याय,समावेशिता और संवैधानिक नैतिकता पर आधारित हो।
ज्ञापन देते समय मास के राष्ट्रीय संगठक ए.के.नन्द के साथ आरके राव,शिवकुमार विश्वकर्मा,नन्द किशोर वर्मा-एडवोकेट,अनिल वर्मा-एडवोकेट,राज बहादुर,भवानीफेर,राम पाल,टीपी अशोक एडवोकेट,हनुमान प्रसाद,हरिनन्दन मौर्य एडवोकेट,जगत नारायण मौर्य एडवोकेट,राजेश यादव एडवोकेट,शिवनाथ गुप्ता एडवोकेट,ओम प्रकाश यादव एडवोकेट,राजकिशोर मौर्य,दिनेश कुमार मौर्य एडवोकेट,अमरेश प्रजापति,काशीराम मौर्य,मनमोहन वर्मा,सुखराम,किशन कुमार,जयचंद भारती एडवोकेट,जैसराज वर्मा,डा.चन्द्रशेखर मौर्य,राम चन्द्र मौर्य,विजय चन्द्र ठाकुर,प्रदीप कुमार,राम गुलाम चौधरी,आरबी मौर्य,डा.राम तेज मौर्य,रवि प्रकाश बौद्ध,राम निवास,कनिराम बौद्ध,राम राज, जोगिंदर,अजय प्रभाकर एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समर्थन में सहभाग किया।

Exit mobile version