Site icon Akclivenews18

पिकअप और मोटर साइकिल में हुई आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में पिकअप और मोटर सायकिल में हुई आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद भाग रहे पिकअप में बाइक सवार युवक करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भेजवाया, अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
निजामाबाद तहसील मुख्यालय के पास नंद नगर बाजार में सैलून पर काम करने वाला युवक फैयाज आज दोपहर में लगभग 2 बजे काम करने के बाद नंद नगर बाजार से निजामाबाद के मोहल्ला हुसेनाबाद में अपने घर खाना खाने जा रहा था। इस दौरान निजामाबाद बाजार की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने नंदनगर बाजार में ही सामने से टक्कर मार दी। दुघर्टना के बाद बाइक सवार पिकअप में फंस गया। पिकअप बाइक सवार को घसीटते हुए लगभग 100 मीटर ले गया। गंभीर रूप से घायल फैयाज को छोड़कर पिकप सवार फरिहा की तरफ भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ग्रामीणों की सहायता से आजमगढ़ भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने फैयाज को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि फैयाज की 6 वर्ष पहले शादी हुई थी मृतक के एक लड़की 5 वर्ष की है। वह 6 भाइयों में पांचवें नंबर पर था, एक भाई छोटा है। मृतक फैयाज के पिता अलाउद्दीन ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।

Exit mobile version