Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ ब्लॉक कोयलसा एचपी पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार सड़क दुर्घटना में हुए घायल

सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया भर्ती

आजमगढ़ संवाददाता कोयलासा, कौड़िया बाजार में एचपी पेट्रोल पंप के पास आज दो बाइक आपस में टकरा गई जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला में आरती उम्र 55 वर्ष और विद्या उम्र 22 वर्ष है जो की पास के ही गांव सरवनपुर की रहने वाली थी अपने परिजनों के साथ मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल आजमगढ़ दवा के लिए जा रही थी अचानक मोटर सायकिल सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई जिससे बाइक सवार और उसे पर बैठी महिला सड़क पर गिर पड़े, जिसमें पीछे बैठी महिला आरती और विद्या दोनों को गंभीर चोट आ गयी.

एक्सीडेंट कि सूचना मिलते ही आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और बहुत भीड़ जमा हो गयी, एक्सीडेंट कि खबर लगते ही किसी ने 108 पर तुरंत कॉल लगाया और तुरंत एम्बुलेंस नंबर UP32FG0562 पर केस असाइनमेंट हुआ, केस असाइनमेंट होते ही एम्बुलेंस स्टाफ EMT राहुल यादव और पायलट अंकित भट्ट लोकेशन को कन्फर्म करते हुए एक्सीडेंट सीन पर पहुंचे और मरीज को एम्बुलेंस में बिठाया उसके बाद मरीज को एम्बुलेंस के अंदर ERCP कि सहायता से प्राथमिक उपचार करते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा में भर्ती करवाया.

मरीज के परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा की सराहनीय कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया और प्रशंसा की कि समय से तुरंत एंबुलेंस मिल गई आजमगढ़ जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जिला आजमगढ़ में 108 की 51 एंबुलेंस और 102 की 52 एंबुलेंस 24 * 7 निशुल्क आम जनमानस की सेवा में सदैव तत्पर है

Exit mobile version