Site icon Akclivenews18

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आजमगढ़ की ग्राम पंचायतों में चला विशेष स्वच्छता अभियान

आजमगढ़। स्वच्छता जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर पूरे जनपद की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

शादी-विवाह के कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थलों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। इस दौरान सड़कों के दोनों पटरियों पर घास की कटाई, झाड़ू लगाना, कचरा हटाना तथा चुने का छिड़काव किया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में लगातार साफ-सफाई करते हुए संचारी रोगों पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 6 फरवरी 2026 को ग्राम प्रधान की देखरेख में ग्राम पंचायत एकरामपुर की यादव बस्ती में, जहां तिलक महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है, वहां के आसपास व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए साफ-सुथरा वातावरण बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत एकरामपुर, यादव बस्ती, जनपद आजमगढ़ — एक कदम स्वच्छता की ओर।

Exit mobile version