
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल एवं प्रदेश महामंत्री रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा घोषित कार्यक्रम के क्रम में जनपद आजमगढ़ का जिला स्तरीय चुनाव आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम भगत सिंह इंटर कॉलेज, हाफिजपुर सदर आजमगढ़ में आयोजित किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें जिला अध्यक्ष पद हेतु शिवाकांत यादव (सीपी यादव), जिला महामंत्री पद हेतु ओंकारनाथ, जिला कोषाध्यक्ष पद हेतु राजेंद्र चौहान, जिला संगठन मंत्री पद हेतु अखिलेश यादव तथा जिला संप्रेक्षक पद हेतु जीत राय द्वारा नामांकन पत्र क्रय किए गए।
तत्पश्चात 11:00 बजे से 12:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच चुनाव अधिकारी श्री रमेश कुमार भारती द्वारा की गई, जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस नहीं लिया गया।
संघ द्वारा निर्धारित पदों के सापेक्ष केवल एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने के कारण
जिला अध्यक्ष शिवाकांत यादव (सीपी यादव), जिला महामंत्री ओंकारनाथ, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, जिला संगठन मंत्री अखिलेश यादव तथा जिला संप्रेक्षक जीत राय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, रतन, उमेश, रामाश्रय, सभाजीत सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चुनाव अधिकारी श्री रमेश कुमार भारती के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

