Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ : स्वच्छता अपनाइए, संचारी रोगों को भगाइए ग्राम पंचायतों में चला विशेष सफाई अभियान

आजमगढ़।

संचारी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना है, ताकि तरह-तरह के रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

इसी क्रम में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत एकरामपुर स्थित ठाकुर बस्ती में ग्राम प्रधान की देखरेख में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़क के दोनों किनारों की घास की कटाई, कचरा हटाने, तथा झाड़ू लगाकर सफाई की गई।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि स्वच्छता ही रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के उस सपने को साकार करने की दिशा में एक प्रयास है, जिसमें उन्होंने स्वच्छ भारत, स्वच्छ गांव और स्वच्छ समाज की परिकल्पना की थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चल रहे इस स्वच्छता अभियान से लोगों में सकारात्मक संदेश जा रहा है और संचारी रोगों के प्रसार को रोकने में मदद मिल रही है।

इस अवसर पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version