Site icon Akclivenews18

अंबेडकर नगर : KPS स्कूल पदुमपुर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

अंबेडकर नगर। पदुमपुर स्थित KPS स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसने समूचे वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में दयानंद शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ कोयलसा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अर्जुन, श्याम सुंदर दुबे, योगेंद्र तिवारी एवं यमुना प्रसाद चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।

इस अवसर पर “वूमेन इंप्रूवमेंट” विषय पर विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गीत Drama on Save water or importance of education एवं नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रबंधक श्री अरविंद तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। प्रिंसिपल श्री राम लौटन दुबे ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालक श्री राम मूरत शुक्ला ने आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों – प्रथा मिश्रा, गिरधर गोपाल तिवारी, वीरेंद्र शुक्ला, दीपक निषाद, पूजा विश्वकर्मा, रिचा मिश्रा, अनामिका पाण्डेय, अर्चना शिखा एवं शिवालिका – का विशेष योगदान रहा।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version