Site icon Akclivenews18

रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन सम्पन्न

आज़मगढ़।

जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ के तत्वावधान में दिनांक 19 फरवरी 2026 को रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने प्रदेश नेतृत्व पर लखनऊ में हुई पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारियों की कड़े शब्दों में निंदा की तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा—

“भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करना सीधे तौर पर आम जनता के पेट पर लात मारने जैसा है। लखनऊ में हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं पर की गई पुलिस कार्रवाई तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ अंतिम दम तक संघर्ष करती रहेगी।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रियाजुल हसन, राजाराम यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरिश चंद्र चतुर्वेदी, अंसार अहमद, अजीत राय, संतोष सिंह, शीला भारती , सीमा भारती , मंत्त राज यादव, राम अवध प्रेमी , बृजेश पांडेय , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version