Site icon Akclivenews18

ऑपरेशन “सड़क पर सूरूर” के तहत 45 लोगों का चालान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्ती

आजमगढ़। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “सड़क पर सूरूर” के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 व्यक्तियों का चालान किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में 19 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया।

इस दौरान सड़क अथवा सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए कुल 45 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। सभी को भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन अथवा धूम्रपान न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित धाराओं में कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक व्यवस्था एवं यातायात सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Exit mobile version