Site icon Akclivenews18

वि.वि.के पुरुष छात्रावास में मनाया गया छत्रपति शिवाजी का जन्मोत्सव

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार की प्रेरणा से परिसर में ही स्थित शिवाजी महाराज पुरुष छात्रावास में आज परमवीर छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव वित्त अधिकारी सहायक कुल सचिव एवं छात्रावास के वार्डन महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस पावन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी ने छात्रावास में रह रहे सभी छात्रावासियों एवं परिसर में सभी छात्र-छात्राओं एवं सहकर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, स्वाभिमान, संगठन शक्ति एवं राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अंजनी कुमार मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज का अद्भुत युद्ध कौशल, दूरदर्शिता, प्रशासनिक क्षमता एवं ज्ञान आज भी हमारे देश के सैनिकों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और रणनीति से विजय प्राप्त करने की कला हमें महाराज के जीवन से सीखनी चाहिए। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी ने कहा कि शिवाजी का गुरिल्ला युद्ध मुगल शासको के नाक में दम करने के लिए पर्याप्त था मुगल शासक उनके इस युद्ध नीति से घबरा गए थे और हर जगह असफल हो रहे थे गोरिल्ला युद्ध दुश्मनों के प्रति उनका सबसे बड़ा हथियार था।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव डॉ महेश कुमार श्रीवास्तव, छात्रावास के प्रभारी डॉ. अंकुर डॉ हिमांशु एवं सह-प्रभारी सहित विश्वविद्यालय के गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिवाजी महाराज के जीवन मूल्यों साहस,अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं नेतृत्व क्षमता को अपनाने का संदेश दिया।

डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो नं 9452 4458 7l8

Exit mobile version