Site icon Akclivenews18

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने किया स्वाद ढाबा होटल का उद्घाटन

आजमगढ़। हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित “स्वाद ढाबा” होटल का भव्य शुभारंभ रविवार, 22 फरवरी 2026 को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव द्वारा फीता काटकर होटल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर में नए प्रतिष्ठानों के खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। होटल में वेज थाली, नॉनवेज थाली एवं विभिन्न प्रकार की चिकन रेसिपी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उपस्थित लोगों ने भोजन के स्वाद और स्वच्छता की सराहना की।

स्वाद ढाबा होटल कमलेश मार्बल के बगल में, हाफिजपुर चौराहा से 200 मीटर पश्चिम स्थित है। होटल संचालक संजय पटेल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Exit mobile version