आजमगढ़, 23 फरवरी 2026।
जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यापक साफ-सफाई की जा रही है। अभियान के तहत नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत हीरा पट्टी में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मी गुलाब चौरसिया ने कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते रहेंगे और प्रशंसा या आलोचना से प्रभावित हुए बिना स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते रहेंगे।
अभियान में अभय चौहान, महेंद्र कुमार, जागृति प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का उद्देश्य बढ़ते रोगों के प्रकोप पर नियंत्रण पाना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना

