Site icon Akclivenews18

तमसा तट नरौली में स्वच्छता अभियान, पूजा स्थल के आसपास विशेष साफ-सफाई

आजमगढ़, 24 फरवरी 2026 (सोमवार)।

आजमगढ़ जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर तमसा तट नरौली के पास चल रहे यज्ञ स्थल के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नरौली के समीप परागण रोड की दोनों पटरी पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने व्यापक साफ-सफाई की।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत यह अभियान चलाया गया, ताकि मौजूदा समय में फैल रहे विभिन्न रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा-करकट हटाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। पूजा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

 

अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र शर्मा, रामसमऊज, सुनील कुमार, जान मोहम्मद और बृजेश चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

अभियान के दौरान “हम सबने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” का संकल्प दोहराते हुए स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया गया।

Exit mobile version