आजमगढ़, 25 जनवरी 2026।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद आजमगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
इसी क्रम में नरौली स्थित तमसा तट पर, जहां 18 फरवरी से 26 फरवरी तक यज्ञ एवं पूजा-पाठ का कार्यक्रम आयोजित है, वहां सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम स्थल के आसपास के प्रांगण तथा मुख्य मार्ग की दोनों पटरी पर झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा हटाया गया। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी किया गया।
सफाई कर्मियों ने यज्ञ में आए श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और उन्हें कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न प्रकार के मौसमी रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जनपद में स्वच्छ वातावरण बनाए रखते हुए बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
जनपद के अन्य ग्राम पंचायतों में भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित साफ-सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, ब्लॉक मंत्री बाबूराम, सेक्टर प्रभारी महेश यादव, अतुल कुमार, अजय मौर्या, करुण चंद, जावेद, भारती सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल रोडवेज भाजपा कार्यालय के बगल, नरौली तमसा तट, जनपद आजमगढ़ में स्थित है।
