Site icon Akclivenews18

वासदेई हास्पिटल में अब बच्चों का भी होगा इलाज डॉ.अंकुर अग्रवाल 24 घंटे रहेंगे मौजूद

आजमगढ़। नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र ​​स्थित वासदेई मेमोरियल हॉ​स्पिटल एवं राधा पॉली क्लीनिक में अब 24 घंटे बाल रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। बुधवार को एमबीबीएस, एम डी और डीएमसीएच डिग्री धारी डा. अंकुर अग्रवाल की ओपीडी का शुभारंभ हुआ।

नगर के मुख्य चौक निवासी डॉ. अंकुर अग्रवाल ने जिले से प्राथमिक ​शिक्षा ग्रहण करने के बाद मुंबई महाराष्ट्र से एमबीबीएस किया। इसके बाद उन्होंने दरभंगा से एमडी और डीएमसीएच की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने यहां पर अपनी ओपीडी शुरू की है। बुधवार को उनकी ओपीडी का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सुदर्शन दास अग्रवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। डाॅ. अंकुर अग्रवाल ने कहा कि वह यहां पर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। किसी भी विषम परि​स्थिति में वह हर समय उपलब्ध रहेंगे। समय से पहले बच्चे का प्रसव गंदा पानी पीने वाले बच्चों के इलाज की विशेष व्यवस्था रहेगी। साथ ही अस्पताल में एनआईसीयू और पीआईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर ओम अग्रवाल. डॉक्टर भक्त वत्सल, विनय यादव, मनीष रतन अग्रवाल, राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीताराम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, गोकुलदास, अशोक वर्मा, विजय यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अमृत अग्रवाल, श्याम प्रसाद अग्रवाल, देवव्रत श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, रामजनम यादव आदि उप​स्थित थेा।

Exit mobile version