Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में एसडीएम चेंबर का वीडियो वायरल, दिव्या सिकरवार ने बताया साजिश

आजमगढ़। जनपद के मार्टीनगंज तहसील से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एसडीएम चेंबर का है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो में एक शराब की बोतल, तीन पानी की बोतलें, एक नमकीन का पैकेट और तीन गिलास रखे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से सिगरेट लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।

मामले को लेकर मार्टीनगंज की एसडीएम दिव्या सिकरवार ने वायरल वीडियो को साजिश करार दिया है। उन्होंने बताया कि बिजली जाने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चेंबर में शराब की बोतल, पानी की बोतलें और गिलास रख दिए गए। जैसे ही बिजली आई, उसी समय वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

एसडीएम के अनुसार, यह पूरी घटना सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version