Site icon Akclivenews18

एंबुलेंस कर्मियों ने गुलाल खेल कर मनाया होली

आजमगढ़ जिले मे संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त ईएमटी पायलट द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया गया और मिठाई बाट कर खुशी का इजहार किया।

इसी के साथ समस्त एम्बुलेंस कर्मचारियों ने निस्वार्थ भाव से आम जनमानस की सेवा करने का संकल्प भी लिया!

एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद के 108 एवं 102 एम्बुलेंस के स्टाफ हमेशा अपने अच्छे कार्य का परिचय दे रहे है। वर्तमान में 108 की 51 और 102 की 52 एंबुलेंस कार्यरत हैं। यह सेवा आम जनमानस के लिए बिल्कुल निःशुल्क है ।

*102 एंबुलेंस आप किस समय बुला सकते है :*

1. गर्भवती महिला को घर से सरकारी अस्पताल लाने व वापस घर तक छोड़ने की सुविधा।

2. जन्म के बाद जच्चा बच्चा को वापस घर जाना हो।

3. दो साल तक के शिशु को कोई परेशानी होने पर सरकारी अस्पताल ले जाने व वापस घर छोड़ने के लिए।

4. गर्भवती महिला व दो साल तक के बीमार शिशु को अस्पताल से उच्च अस्पताल ले जाना हो

 

*108 एंबुलेंस आप किस समय बुला सकते है*

1. किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर।

2. तेज पेट दर्द होने पर।

3. तेज बुखार होने पर।

4. दिल का दौरा पड़ने पर।

5. सांस लेने में दिक्कत होने पर।

6. जानवरो के कटने पर।

7. किसी तरह की मारपीट होने पर।

8. कोई भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में।

9. किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में।

Exit mobile version